
बीजेपी ने जयपुर नगर निगम के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। 150 वार्डों में से 145 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 से प्रत्याशी बनाया है। ज्योति खंडेलवाल ने कहा- पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी। वार्ड की जनता के साथ मिलकर वार्ड का समग्र विकास करूंगी। पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को वार्ड 76 से चुनाव में उतारा है। बीजेपी ने जयपुर में 7 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।






