बीसलपुर बांध का जलस्तर एक सेंटीमीटर और घटा:314.05 आरएल मीटर पर पहुंचा, अब तक आठ बार खुले हैं गेट

Spread the love

बढ़ने के बजाय घट रहा है बीसलपुर बांध का जलस्तर ।

टोंक, अजमेर और जयपुर की जल जरूरतों के लिए अहम बीसलपुर बांध का जलस्तर सोमवार सुबह घटकर 314.05 आरएल मीटर पहुंच गया। 315 आरएल मीटर की भराव क्षमता वाले बांध में दो दिन में एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज हुई है। बारिश नहीं होने से बांध में पानी की आवक रुकी हुई है, जबकि रोजाना करीब एक हजार MLD पानी की खपत हो रही है। ऐसे में बांध के अगस्त में पूरा भरने और गेट खुलने की संभावना को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है।

दो दिन में एक सेंटीमीटर घटा जलस्तर

बीसलपुर बांध का जलस्तर सोमवार सुबह 6 बजे 314.05 आरएल मीटर दर्ज किया गया। बांध की भराव क्षमता 315 आरएल मीटर है। यानी बांध अभी भराव क्षमता से 0.95 आरएल मीटर खाली है। दो दिन पहले 22 अगस्त को बांध का जलस्तर 314.06 आरएल मीटर था। सोमवार सुबह इसमें एक सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।

बीसलपुर बांध का जलस्तर अगस्त माह में बढ़ने के बजाय घट रहा है। बांध के गेट खुलने के लिए यह स्थिति अनुकूल नहीं है। बांध को भरने के लिए इसके भराव क्षेत्र में तीन-चार बार कई घंटों तक तेज बारिश होना जरूरी है।

शनिवार और रविवार को नहीं बदला था जलस्तर

बीसलपुर कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार गत शुक्रवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.06 आरएल मीटर था। शनिवार और रविवार को जलस्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी इन दोनों दिनों में पानी का स्तर न बढ़ा और न घटा। इसके बाद सोमवार सुबह 6 बजे बांध प्रबंधन की ओर से जारी आंकड़ों में जलस्तर एक सेंटीमीटर गिरकर 314.05 आरएल मीटर दर्ज किया गया।

वहीं त्रिवेणी पुलिया पर बनास नदी का गेज भी 2.40 मीटर से घटकर 2.30 मीटर रह गया है।

बांध की भराव क्षमता 315 आरएल मीटर है।

बांध की भराव क्षमता 315 आरएल मीटर है।

बारिश नहीं हुई तो रोजाना घटेगा एक सेंटीमीटर पानी

बीसलपुर बांध में पानी की आवक नहीं होने पर जलस्तर रोजाना करीब एक सेंटीमीटर घटेगा। बांध से रोजाना करीब एक हजार MLD पानी टोंक, अजमेर और जयपुर की एक करोड़ से ज्यादा आबादी में खपत हो रहा है। बारिश नहीं होने और बांध में पानी की आवक नहीं होने पर जलस्तर रोजाना एक से डेढ़ सेंटीमीटर तक कम हो सकता है।

अगस्त खत्म होने वाला, बारिश का दौर भी थमा

अगस्त का महीना भी अब समाप्त होने वाला है। इस बार बीसलपुर बांध भरेगा या नहीं, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल उठने लगा है। बांध के कैचमेंट एरिया सहित पूरे प्रदेश में तेज बारिश का असर थमा हुआ है। इस कारण बांध में पानी की आवक नहीं हो रही है। बारिश का दौर अब आखिरी चरण में है। ऐसे में अगर जल्द पानी की आवक नहीं होती है तो बांध के पूरा भरने की उम्मीद कम होती जाएगी।

आठ बार भरा बांध, छह बार अगस्त में खुले गेट

बीसलपुर बांध के गेट खुलने का इतिहास अब तक अगस्त माह के आसपास रहा है। बांध बनने के बाद पहली बार वर्ष 2004 में इसमें पानी रोका गया था। उसी साल बांध पूरा भर गया और इसके गेट खोलने पड़े थे।बीसलपुर बांध अपने अब तक के 23 साल के जीवनकाल में आठ बार भर चुका है और इसके गेट खोलने पड़े हैं। इनमें से छह बार अगस्त में गेट खोले गए।

Related Posts

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

Spread the love

Spread the loveकमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के…

Read more

बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:राज्य का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित; यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Spread the love

Spread the loveबिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है