जयपुर में 1 घंटे से ज्यादा तेज बारिश:खैरथल में अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बंद; करौली के हिंडौन में बाजार में पानी भरा

Spread the love

जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और खैरथल-तिजारा जिले में सोमवार सुबह बारिश हुई। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अलवर में बच्चों को पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ा।

धौलपुर जिले के बाड़ी में सुबह 8 बजे तक पिछले 12 घंटों में 44 MM बारिश दर्ज हुई। करौली के हिंडौनसिटी बाजार में पानी भरने के कारण व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। भरतपुर जिले के नदबई में भी बारिश हुई। यहां मीरा कॉलोनी स्थित गंगाराम कोली के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई।

खैरथल-तिजारा में 4 घंटे बारिश हुई। यहां खैरथल अंडरपास में 7 फीट पानी भर गया। इसके चलते इस रास्ते में ट्रैफिक बंद कर दिया गया। किशनगढ़बास शहर के बाजारों, सड़कों, कॉलोनियों और निचले इलाकों में पानी भर गया।

प्रदेश में मौसम की तस्वीरें…

खैरथल-तिजारा में 4 घंटे बारिश हुई। खैरथल अंडरपास में 7 फीट पानी भरने के कारण रास्ते बंद कर दिया गया।

फोटो जयपुर के गोपालपुरा मोड़ की है। शहर के कई इलाकों में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

फोटो जयपुर के गोपालपुरा मोड़ की है। शहर के कई इलाकों में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

करौली के हिंडौनसिटी में सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद बाजार में पानी भर गया।

करौली के हिंडौनसिटी में सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद बाजार में पानी भर गया।

प्रदेश में सबसे बड़े गर्म शहर

मानसून के बड़े अपडेट्स

अलवर के कठूमर में 57 MM बारिश : सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 12 घंटे में धौलपुर के उर्मिला सागर बांध क्षेत्र में 98 MM बारिश हुई। बसेड़ी में 55, सैंपऊ में 51 और तालाबशाही बांध पर 30 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को करौली के कुडगांव और सपोटरा में 1 से 2 MM बरसात हुई। शनिवार रात से रविवार सुबह तक अलवर के कठूमर में 57, रैणी में 45, राजगढ़ 39, भरतपुर के बरैठा में 46, नदबई में 33, रूपवास में 25 और धौलपुर के सरमथुरा में 23MM बरसात हुई।

पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी : पश्चिमी जिलों में भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवा के चलते तापमान में स्थिरता है। यही कारण है कि पश्चिमी राजस्थान के सबसे गर्म जिले रहने वाले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में जयपुर, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर, टोंक, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर) में तापमान 35 या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है।

39 डिग्री तक जा सकता है पारा: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में ड्राई दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना हैं। हालांकि कोटा, भरतपुर के साथ-साथ जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Posts

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

Spread the love

Spread the loveकमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के…

Read more

बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:राज्य का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित; यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Spread the love

Spread the loveबिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव