निवाई, 40 मिनट पहले

निवाई कृषि उपज मंडी समिति ने बारदाने के वजन से ज्यादा तौल की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। किसान महापंचायत टोंक की शिकायत के बाद मंडी समिति ने सभी व्यापारिक फर्मों को निर्देश दिए हैं कि वे बारदाने के बराबर ही तौल लें।

यह निर्देश जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 16 सितंबर को हुई बैठक के बाद दिए गए हैं। मंडी समिति के सचिव रामलाल जाट ने कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल निवाई के अध्यक्ष को पत्र जारी कर इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। पत्र में साफ किया गया है कि बारदाने के वजन से ज्यादा तौल नहीं लिया जाए।
मंडी समिति के पत्र के मुताबिक, प्रशासक और एसडीएम निवाई के साथ मंडी सचिव औचक निरीक्षण करेंगे। अगर किसी फर्म द्वारा बारदाने के वजन से ज्यादा तौल लेना साबित हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।






