बनेठा में महावीर जैन की दीक्षा पूर्व बिंदौली निकली:जैन समाज ने गोद भराई कर दी मंगलकामनाएं, 19 अगस्त को सीकर में लेंगे क्षुल्लक दीक्षा

Spread the love

बनेठा कस्बे के जैन समाज के लिए गुरुवार का दिन गौरवशाली रहा। राजस्थान के सीकर में 19 अगस्त 2026 को जैनेश्वरी क्षुल्लक दीक्षा लेने जा रहे दीक्षार्थी महावीर जैन का सकल जैन समाज की ओर से दीक्षा पूर्व अभिनंदन, गोद भराई एवं बिंदौली कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर एवं नेमीनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने दीक्षार्थी का स्वागत किया।

समाज के हरीश जैन पांड्या एवं बसंत जैन ने बताया कि चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दोपहर 2 बजे छोल भराई की रस्म आयोजित हुई। इस दौरान समाजजनों ने श्रीफल, फल, सूखे मेवे, काजू-किशमिश, अखरोट एवं मिश्री से दीक्षार्थी महावीर जैन की छोल भराई की।

इसके बाद बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ बिंदौली यात्रा निकाली गई। बिंदौली मुख्य बाजार से होते हुए तेजाजी चौक, बड़ा बाजार एवं आजाद चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा नेमीनाथ मंदिर होते हुए जैन मंदिर के समीप स्थित संत निवास पहुंची। बिंदौली के दौरान समाजजनों ने जगह-जगह अपने घरों के बाहर दीक्षार्थी की गोद भराई की रस्म निभाकर मंगलकामनाएं दीं। गरिमा गंभीर महिला मंडल की ओर से महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भी भक्तिमय वातावरण में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सरल एवं सुशिक्षित स्वभाव के महावीर जैन के मन में आचार्य इन्द्रनंदी महाराज एवं निर्यापक संत सुधासागर महाराज की प्रेरणा से दीक्षा के भाव जागृत हुए। वे नियमित रूप से सामायिक, अभिषेक, देवदर्शन, पूजन एवं शास्त्र पठन जैसी धार्मिक क्रियाओं का पालन करते हैं। संसार की नश्वरता एवं बारह भावनाओं के सार से प्रभावित होकर उनके मन में वैराग्य का भाव उत्पन्न हुआ और उन्होंने जैनेश्वरी क्षुल्लक दीक्षा लेने का संकल्प लिया।

अब 19 अगस्त 2026 को सीकर की पावन धरा पर वे जैनाचार्य वर्धमान सागर महाराज से जैनेश्वरी क्षुल्लक दीक्षा ग्रहण करेंगे। समाजजनों ने उनके संयम एवं वैराग्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की मंगलकामना की।

बिंदौली में अग्रवाल समाज अध्यक्ष तेजमल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जैन, पदम पांड्या, संरक्षक पूरणमल लुहाड़िया, प्रवीण पांड्या, बसंत जैन, निहालचंद, धर्मचंद, दिनेश पांड्या सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

ऋषिकेश में जापान के दो साधक बने महामंडलेश्वर:वीरभद्र मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पट्टाभिषेक, सनातन परंपरा से जुड़े

Spread the love

Spread the loveऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का अनूठा आयोजन हुआ। जापान से आए दो साधकों का सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पट्टाभिषेक…

Read more

पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक:महाभारत- भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया श्राद्ध करने की परंपरा कैसे और किसने शुरू की

Spread the love

Spread the loveअभी पितृ पक्ष चल रहा है और आज (30 सितंबर) चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक है। इन दिनों में पितरों को याद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित