आचार्य सुंदर सागर संयम और आत्म साधना के मार्ग पर:निवाई में 19 को भगवान पाश्र्वनाथ मोक्ष सप्तमी, नेमीनाथ जन्म कल्याणक भी

Spread the love

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सुन्दर सागर महाराज संघ के सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में वर्षायोग के दौरान दो प्रमुख धार्मिक महोत्सव मनाए जाएंगे। 18 अगस्त को भगवान नेमीनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव होगा, जबकि 19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी पर भगवान पाश्र्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता सुनील भाणजा व विमल जौंला ने बताया कि मोक्ष सप्तमी के पर्व पर 19 अगस्त को मंदिर जी में गाजे बाजे के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य सुन्दर सागर महाराज, आर्यिका चिंतन मति माताजी और आर्यिका सुलक्ष्य मति माताजी श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी।

इसके अतिरिक्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आचार्य सुन्दर सागर महाराज एवं संघस्थ आर्यिका सुलक्ष्य मति माताजी के निर्देशन में सुबह ध्वजारोहण किया जाएगा। सायंकाल देश भक्ति गीतों पर आधारित ‘सिंगिंग 2026 कॉम्पीटिशन’ कार्यक्रम होगा।

धर्म प्रभावना महिला मण्डल की प्रचार संयोजक संजू जौंला ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मण्डल द्वारा देश की संगठनात्मक एवं राष्ट्रीय जैन एकता के लिए ‘आजादी की अमर कहानी’ एवं ‘झांसी की रानी’ नामक लघु नाटिका का मंचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कॉम्पीटिशन के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

धर्म सभा में सर्वज्ञ भगवान राम कथा पर आधारित विशेष दिव्य देशना में आचार्य सुन्दर सागर महाराज ने कहा कि राग द्वेष से रहित वीतराग व सर्वज्ञ परमात्मा ही सच्चे देव हैं। उन्होंने बताया कि जिनेन्द्र भगवान की वाणी के माध्यम से आत्म कल्याण और मोक्ष का मार्ग दिखाने वाला ही सच्चा शास्त्र है, और जो स्वयं संयम व आत्म साधना के मार्ग पर चलकर जीवों को मोक्ष मार्ग की प्रेरणा दें, वही सच्चे गुरु हैं।

धर्म सभा का संचालन लब्धि दीदी, प्राप्ति दीदी व वंशिका दीदी ने किया, जबकि मंगलाचरण मंजू जैन ने प्रस्तुत किया। इस दौरान श्रद्धा पूर्वक अष्ट द्रव्यों से आचार्यों की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में दिलीप भाणजा, नवरत्न टोंग्या, विनोद बनस्थली, विमल पाटनी, त्रिलोक रजवास, महेश मोठूका, सुनील बनेठा, महेन्द्र कठमाणा, शंभु कठमाणा, महावीर प्रसाद दूदू, चिराग टोंग्या, अनिल भाणजा व अजय जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Posts

ऋषिकेश में जापान के दो साधक बने महामंडलेश्वर:वीरभद्र मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पट्टाभिषेक, सनातन परंपरा से जुड़े

Spread the love

Spread the loveऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का अनूठा आयोजन हुआ। जापान से आए दो साधकों का सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पट्टाभिषेक…

Read more

पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक:महाभारत- भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया श्राद्ध करने की परंपरा कैसे और किसने शुरू की

Spread the love

Spread the loveअभी पितृ पक्ष चल रहा है और आज (30 सितंबर) चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक है। इन दिनों में पितरों को याद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव