
ग्राम बंथाली में 14 अगस्त 2026 को बाबा रामदेव जी के निशुल्क भंडारे का भव्य उद्घाटन किया गया। यह आयोजन ‘जय मठ वाले बाबा’ और ‘जय बाबा रामदेव’ के आशीर्वाद से संपन्न हुआ।
इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में भारी उत्साह देखा गया। बंथाली बाईपास पर आयोजित इस भंडारे में सभी ग्रामवासियों और सम्मानित नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उद्घाटन से पूर्व बाबा रामदेव जी के मंदिर से गाँव में पारंपरिक ध्वज के साथ एक विशाल यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच छगना राम मीना, समाजसेवी नीरज मीना, समस्त भंडारा समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
यह पूरा आयोजन समस्त ग्रामवासियों के आपसी सहयोग और समर्पण से सफल बनाया गया है। समिति और ग्रामवासियों ने सभी से इस निशुल्क भंडारे का लाभ उठाने और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।






