बनेठा, टोंक। 8 घंटे पहले

बनेठा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड स्थित तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में रविवार को तीन दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। मेले के पहले दिन मंदिर से भव्य नेजा यात्रा निकाली गई। नेजा यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों के साथ हुई। इस दौरान अलगोजा गायन ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। इसके बाद तेजाजी महाराज का नेजा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
नेजा यात्रा मुख्य बस स्टैंड से शुरू होकर बनेठा के कई रास्तों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ यात्रा का स्वागत किया।

तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में रविवार को तीन दिवसीय मेले की शुरुआत हुई।
मेले को लेकर कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और तेजाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजनों के दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
तीन दिवसीय मेले के दौरान तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मेले में बनेठा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां की गई हैं।





