घाड़ (देवली), टोंक। 7 घंटे पहले

ग्राम कलन्दरपुरा में श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का वार्षिक जागरण और विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 21 और 22 सितंबर 2026 को होगा।

21 सितंबर 2026 को रात में जागरण होगा, जबकि 22 सितंबर 2026 को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज विकास समिति कलन्दरपुरा और उनके सहकर्मी मिलकर करा रहे हैं।
हर साल की तरह इस बार भी श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के दरबार में यह बड़ा धार्मिक उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर आसपास के सभी इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में सुरजमल पटेल, सोजीराम मीणा, पुजारी जग्गाराम मीणा, सोहन मीणा, अंबालाल मीणा, प्रभुलाल मीणा, सकराम मीणा, भेरू मीणा, अशोक मीणा, राजेश मीणा, लोकेश मीणा, रामसहाय मीणा और सकेंल पंच ग्राम कलन्दरपुरा का खास सहयोग है।





