
पीपलू के ऐतिहासिक भैरवनाथ मंदिर परिसर में आगामी निकाय चुनावों को लेकर यूथ कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी हरिराम सूद और जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने रणनीति पर चर्चा करते हुए दावा किया कि पीपलू के पहले निकाय चुनाव में पार्टी ज्यादातक टिकट युवाओं को देगी।
भैरवनाथ मंदिर परिसर में हुई इस बैठक में ब्लॉक और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।





