
पीपलू में शहरी सरकार के लिए मतदान खत्म हुआ।
पीपलू नगर पालिका में पहले चरण के लिए मतदान थम गया है। प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद हो गया है।
बता दे कि अब 14 सिंतबर को मतगणना होगी।
अब तक कुल मतदान:
| सुबह 10 बजे तक | 28.48% |
| दोपहर 1 बजे तक | 64.55% |
मतदान की तस्वीरें देखें:

कई लोगों ने अपने परिवार सहित वोट दिया।
मतदान के लिए कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 72 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 20 और 32 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं।

मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।





