उनियारा नगरपालिका में 74.52 प्रतिशत मतदान:देवली में 70.35, निवाई में 66.02, उनियारा में 74.52 प्रतिशत वोटिंग

Spread the love

टोंक जिले की पांच नगर पालिकाओं के 135 वार्डों में पार्षद पद के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

पहली बार नई नगर पालिका बनी दूनी और पीपलू में वोटिंग करने में मतदाता काफी रुचि ले रहे है। यहां दोपहर 3 बजे तक पीपलू नगर पालिका के चुनाव में सबसे ज्यादा 74.51 प्रतिशत वोटिंग हुई।

इसी तरह पहली बार ही नगर पालिका बनी दूनी में भी 65.81 प्रतिशत वोट डल चुके हैं। जबकि अन्य देवली नगर पालिका में 70.35 प्रतिशत, निवाई में 66.02 प्रतिशत, उनियारा में 74.52 प्रतिशत वोट डल चुके है।

इस चुनावी समर में उतरे 532 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 90 हजार 842 मतदाता (45,960 पुरुष और 44,881 महिला मतदाता) करेंगे। इसके साथ ही दूनी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए बूथ में देवली एसडीएम रुबी अंसार ने निरीक्षण किया।

इसके साथ ही देवली नगर पालिका में दोपहर 1 बजे तक 54.03 प्रतिशत, दूनी में 65.81 प्रतिशत, उनियारा में 60.46 प्रतिशत, निवाई में 51.82 प्रतिशत, पीपलू में 64.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिलानगर पालिका10 बजे तक मतदान1 बजे तक मतदान3 बजे तक मतदान
टोंकदेवली नगर पालिका24.8454.3070.35
टोंकदूनी नगर पालिका34.1565.81
टोंकनिवाई नगर पालिका22.8052.2066.02
टोंकपीपलू नगर पालिका35.2364.5574.51
टोंकउनियारा नगर पालिका31.6060.4674.52
सुबह से ही महिलाओं में मतदान के लिए उत्साह देखा गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं बूथ पर वोटिंग करने के लिए लाइन में खड़ी रहीं।

सुबह से ही महिलाओं में मतदान के लिए उत्साह देखा गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं बूथ पर वोटिंग करने के लिए लाइन में खड़ी रहीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक अलर्ट

चुनाव को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ स्वामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो पूरी चुनावी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निवाई में मतदान दलों की रवानगी व कार्मिकों के प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

31 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष नजर

जिले के पांचों निकायों में कुल 31 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल घोषित किया गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इनमें निवाई और उनियारा में सर्वाधिक 9-9, देवली में 8, पीपलू में 4 और दूनी नगर पालिका क्षेत्र में 1 क्रिटिकल केंद्र शामिल है।

शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

निर्वाचन संबंधी किसी भी शिकायत या परिवेदना के लिए चुनाव पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी (आईएएस) से सर्किट हाउस टोंक के कमरा नंबर 2 में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आमजन दूरभाष नंबर 01432-294988 तथा निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

नगर पालिका वार मतदाताओं के आंकड़े:

निवाई: 40 वार्ड, कुल 38,489 मतदाता (19,495 पुरुष, 18,994 महिला)

देवली: 35 वार्ड, कुल 23,811 मतदाता (11,999 पुरुष, 11,811 महिला)

उनियारा: 20 वार्ड, कुल 10,363 मतदाता (5,207 पुरुष, 5,156 महिला)

पीपलू: 20 वार्ड, कुल 9,818 मतदाता (5,026 पुरुष, 4,792 महिला)

दूनी: 20 वार्ड, कुल 8,361 मतदाता (4,233 पुरुष, 4,128 महिला)

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी