परिवार पर गिरा बिजली पोल, करंट से पिता-पुत्र की मौत:महिला गंभीर झुलसी, खेत में पानी लेने जाते समय हुआ हादसा

Spread the love

पाली के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में पानी लेने जा रहे परिवार पर खेत में खड़ा क्षतिग्रस्त बिजली का पोल अचानक गिर गया। करंट लगने से पिता-पुत्र की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई। महिला भी करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलस गई, जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पिलोवनी गांव में हुआ।

करंट से घायल हुई महिला का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज करते हुए।

करंट से घायल हुई महिला का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज करते हुए।

क्षतिग्रस्त पोल के पास से गुजरते समय अचानक गिरा

खिंवाड़ा थानाप्रभारी बलभद्र सिंह ने बताया – उदयपुर जिले के देवला गांव निवासी रामाराम (45) पुत्र पिताराम गेमती अपनी पत्नी सूनड़ी (42) और बेटे सेणाराम (15) के साथ रहता था। रामाराम खेत में मजदूरी करने के साथ लकड़ी काटने का काम करता था।

गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तीनों पानी लेने जा रहे थे। जैसे ही वे खेत में खड़े क्षतिग्रस्त बिजली के पोल के पास से गुजरे, अचानक पोल गिर गया। बिजली के तार तीनों के ऊपर जा गिरे। करंट की चपेट में आने से रामाराम गेमती और उसके बेटे सेणाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूनड़ी देवी गंभीर घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीण।

घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीण।

घायल महिला का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

हादसे के बाद गंभीर हालत में सूनड़ी देवी को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पिलोवनी गांव निवासी श्रवण ने आरोप लगाया – खेत में खड़ा बिजली का पोल काफी समय से क्षतिग्रस्त था। इसे बदलने के लिए डिस्कॉम को कई बार कहा गया था, लेकिन पोल नहीं बदला गया। ग्रामीण का आरोप है कि अगर समय रहते पोल बदल दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित