
श्री श्याम सखा संस्थान परिवार के सानिध्य में निवाई से खाटूधाम की दूसरी पदयात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस पदयात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।
यात्रा की सफलता के लिए श्याम भक्तों ने सबसे पहले चिंताहरण गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश जी को निमंत्रण दिया। इसके बाद श्याम मंदिर में बाबा श्याम को भी निमंत्रण पत्र सौंपा गया।
आयोजन समिति के राजू खंडेलवाल ने बताया कि ये पदयात्रा 13 सितंबर को सुबह 8 बजे श्री श्याम मंदिर से शुरू होगी। पदयात्रा से पहले एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
यह पदयात्रा चाकसू, जयपुर, चौमूं और रींगस होते हुए खाटूधाम पहुंचेगी। खाटूधाम पहुंचने पर सभी पदयात्री शोभायात्रा के रूप में बाबा श्याम के दरबार में प्रवेश करेंगे। वे बाबा श्याम को निशान भी अर्पित करेंगे।
इस मौके पर मुरारी मीना, चेतन पारीक, मदन तिवाड़ी, पिंटू जांगिड़, चेतन साहू, प्रिंस शर्मा, जीतू विजय, शुभम गुप्ता, सर्वेश द्विवेदी, सुमित सैन, अनिल सैनी, अंकित सैनी, शिवम कुमावत, पप्पू कुमावत और चिराग सैन सहित कई श्याम प्रेमी मौजूद थे।





