निवाई में साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर सस्ते कपड़े बेचने का देते थे झांसा, 32 फर्जी सिमकार्ड किए जब्त

Spread the love

निवाई में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ते कपड़े और घरेलू सामान का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित 5 शिकायतें दर्ज मिली हैं।

दत्तवास थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर साइबर ठगी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की। पुलिस टीम ने जगसरा निवासी लोकेश मीणा (21) और विनोद कुमार मीणा (22) को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन की जांच की।

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन चलाकर लोगों को सस्ते कपड़े और घरेलू सामान उपलब्ध कराने तथा मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देते थे। इस ठगी के लिए उन्होंने 32 फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित