नागौर में चाकू से गला काटकर बुजुर्ग की हत्या:डर कर खेत में छुपा रहा दोहिता, बोला-मर्डर के बाद शराब पार्टी की, खाना खाया

Spread the love

नागौर में खेत में बने कमरे में बुजुर्ग की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात के बाद बॉडी के पास ही शराब पार्टी की और आराम से बैठकर खाना खाया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद बड़ा दोहिता डरकर खेत में जाकर छिप गया। वहीं आरोपियों ने कमरे पर ताला लगाकर छोटे दोहिते को उसकी मां के पास छोड़ गए।

पड़ोसी के खेत में पहुंचने पर दोहिते महेंद्र ने घटना के बारे में बताया। पड़ोसी जगदीश खेत में बने कमरे पर पहुंचा और खिड़की से देखा तो कमरे में बुजुर्ग का शव और फर्श पर खून बिखरा मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। घटना सदर थाना क्षेत्र में बासनी सिगड़ रोड पर गुरुवार (13 अगस्त) रात को हुई।

नाना की देखभाल के लिए दोहिते पास रहते थे

जानकारी के अनुसार, गुलाब सिंह (70) के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटे बीकानेर के खाजूवाला में रहते हैं। एक बेटी की शादी घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही हुई है।

करीब दो महीने पहले खेत में बने एक कमरे को किराए पर लेकर यहां रहने लगे थे। लकवाग्रस्त होने के कारण उनकी देखभाल के लिए दो दोहिते उनके पास ही रहते थे।

हत्या के बाद डरकर खेत में छिप गया बड़ा दोहिता

ASP आसाराम चौधरी ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि 13 अगस्त की शाम चार युवक खेत में बने कमरे पर आए थे। बुजुर्ग गुलाब सिंह (70) के पास उसके दोनों दोहिते भी मौजूद थे। चारों युवकों ने चाकू से बुजुर्ग का गला रेतकर हत्या कर दी और वहीं शराब पार्टी की और खाना भी खाया। वारदात देखकर बड़ा दोहिता डर गया और मौके से भागकर खेत में जाकर छिप गया। आरोपी कमरे पर ताला लगाकर छोटे दोहिते को अपने साथ ले गए और उसे उसकी मां के पास छोड़ दिया।

पड़ोसी ने देखा तो पुलिस को दी सूचना

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसी जगदीश खेत में पहुंचा। वहां उसने बड़े दोहिते को सोते हुए देखा, जिसने उसे पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद जगदीश घटनास्थल पर पहुंचा तो कमरे के गेट पर बाहर से ताला लगा था। पास की खिड़की से अंदर देखने पर गुलाब सिंह मृत पड़े थे और फर्श पर खून फैला हुआ था। जगदीश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या, पैसे के लेनदेन का शक

पुलिस की जांच में सामने आया कि बुजुर्ग का गला सब्जी काटने वाले चाकू से रेता गया था। चाकू मौके से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपी नशे की हालत में थे।

शुरुआती जांच में हत्या की वजह पैसे का लेनदेन माना जा रहा है, हालांकि वारदात की पूरी वजह और इसमें शामिल आरोपियों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाल रही है।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित