निवाई, 3 घंटे पहले

निवाई की सिंधी कॉलोनी में एक घर के बाहर खड़ी बाइक सिर्फ 15 मिनट में चोरी हो गई। पीड़ित दिलीप डासवाणी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वे मंदिर जाने के लिए अपनी बाइक गैरेज से निकालकर घर के बाहर खड़ी करके किसी काम से अंदर गए थे।

करीब 15 मिनट बाद जब दिलीप डासवाणी वापस बाहर आए, तो उनकी बाइक वहां नहीं थी।
देखें चोरी से जुड़े PHOTOS

दो युवक गैरेज की तरफ आते हुए नजर आए।
बाइक गायब मिलने के बाद दिलीप ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दो युवक उनकी बाइक ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को बाइक चोरी की लिखित शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी है।
थाना प्रभारी घासीराम ने बताया कि बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।






