निवाई में किसान महापंचायत ने की आंदोलन की घोषणा:डीएपी खाद की किल्लत से परेशान, 8 सितंबर से सात गांवों में धरना

Spread the love

निवाई में डीएपी उर्वरक की कथित किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में किसान महापंचायत ने आंदोलन की घोषणा की है। कृषि उपज मंडी समिति में जिला अध्यक्ष गोपीलाल जाट के नेतृत्व में हुई जिला स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

किसान महापंचायत निवाई के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई ने बताया कि जिले के गांवों में डीएपी उर्वरक की भारी कमी है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी नहीं मिल पा रही है। खाद की कालाबाजारी के आरोपों को लेकर भी किसानों में रोष है।

8 सितंबर से सात जगह धरना

बैठक में तय किया गया कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो 8 सितंबर से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सात ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ये धरने मुंडिया, बहड़, अरनिया केदार, गणेती, खंडवा, पास रोटियां और चंदलाई में होंगे।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बैठक के बाद किसान महापंचायत के पदाधिकारी और किसान जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएपी उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रसाद चौधरी, प्रदेश मंत्री रतन खोखर, मोहनलाल चौधरी, शंकरलाल मीणा, सियाराम चौधरी, राजाराम पहाड़ी, सांवरमल चौधरी, गणेशनारायण मीणा, सुखलाल, बद्रीलाल सहित किसान महापंचायत के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित