निवाई मंडी में बाजरे की नई फसल की आवक शुरू:रोज 2 हजार से ज्यादा कट्टे पहुंच रहे, भाव 2100-2400 रुपए क्विंटल

Spread the love

निवाई, 4 घंटे पहले

निवाई कृषि उपज मंडी में बाजरे की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। किसान खेतों से सीधे बाजरा लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। इन दिनों रोजाना 2 हजार से ज्यादा कट्टे बाजरा मंडी में आ रहा है। व्यापारी बोली लगाकर फसल खरीद रहे हैं।

नई फसल का मंडी भाव फिलहाल करीब 2100 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए बाजरे का MSP 2900 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। ऐसे में मौजूदा मंडी भाव MSP से करीब 500 से 800 रुपए कम है।

पिछले साल के मुकाबले शुरुआती भाव कम

कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ताराचंद ने बताया कि बाजरे की आवक लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में नई फसल की आवक और बढ़ने की संभावना है। किसान मंडी पहुंचकर अपनी उपज बेच रहे हैं और व्यापारी बोली लगाकर खरीदारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नई फसल के शुरुआती भाव पिछले साल के मुकाबले कम हैं। फिलहाल बाजरा 2100 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है।

राजस्थान में अभी MSP पर खरीद शुरू नहीं

मंडी में बाजरे की खरीद फिलहाल खुले बाजार में व्यापारियों के जरिए हो रही है। राजस्थान में अभी MSP पर बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है। इसके चलते किसान अपनी जरूरत के अनुसार फसल मंडी में बेच रहे हैं।

मंडी सचिव रामलाल जाट ने बताया कि MSP पर खरीद शुरू होने से पहले किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि MSP पर खरीद शुरू होने के बाद किसानों को बेहतर दाम मिल सकेंगे।

मंडी सचिव ने बताया कि रोजाना बाजार भाव प्रदेश की अन्य मंडियों में चल रहे भाव के आधार पर खुलते हैं। भाव निर्धारण मंडी के हाथ में नहीं है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार बाजरा बेच रहे हैं, जबकि व्यापारी अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद कर रहे हैं।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव