किसानों को ज्यादा खाद खरीदने पर दिखानी होगी जमाबंदी:20 बैग यूरिया-10 बैग डीएपी से ज्यादा ऑनलाइन खरीद पर होगी जांच, आदेश जारी

Spread the love

टोंक, 40 मिनट पहले

कृषि विभाग ने रविवार से एफएफएस के माध्यम से 20 बैग यूरिया और 10 बैग या ज्यादा डीएपी खरीदने पर अब जमाबन्दी दिखाना अनिवार्य कर दिया है।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राम लाल जाट ने बताया कि जिले में 27 अगस्त से उर्वरक का विक्रय फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर्स सेल (एफएफएस) के माध्यम से किसानों द्वारा ऑनलाइन बुक करने के बाद जारी होने वाले क्यूआर कोड या बुकिंग आईडी का आदान विक्रेता द्वारा पॉस मशीन से स्केन करने के बाद किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ किसानों द्वारा स्वयं की मालिकाना हक की भूमि से अधिक भूमि को अपनी दिखाकर अधिक मात्रा में खाद बुक किया जा रहा है। जैसे कि यदि किसी जमाबन्दी में 5 हिस्सेदार है तो उनका वास्तव में प्रत्येक का हिस्सा 1/5 होता है, लेकिन बुक करते समय उनमें से एक अथवा सभी हिस्सेदार पूर्ण खाते की जमीन को अपनी दिखाते हुए खाद की अधिक मात्रा बुक कर रहे हैं।

कुछ किसानों की फार्मर आईडी में ही अधिक जमीन स्वयं के मालिकाना हक की दिखा रखी है। जबकि वास्तव में उनके पास कम जमीन है। ऐसी स्थिति में कई किसान 30-50 के बीच डीएपी एवं यूरिया की बुकिंग कर रहे हैं। जबकि उनके पास उपलब्ध जमीन के लिए 10 बैग से भी कम की जरूरत है।

इस अव्यवस्था में सुधार करने के लिए सभी खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि उनके पास यदि 10 बैग से अधिक डीएपी एवं 20 बैग से अधिक यूरिया बुक करने के बाद किसान क्रय करने आता है तो उसकी जमाबन्दी आवश्यक रूप से देखी जाए एवं उसका रिकार्ड भी रखा जाए।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित