निकाय चुनाव में वोटिंग बढ़ाने के लिए बाइक रैली:कलेक्ट्रेट से ADM ने दिखाई हरी झंडी, बोले-सभी मतदान जरूर करे

Spread the love

बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना

नगर निकाय आम चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला स्तरीय मोटर बाइक रैली निकाली गई। ADM विनोद कुमार मीणा ने कलेक्ट्रेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्ट्रेट से APRI तक निकली रैली

रैली सुबह 11:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अरबी फारसी शोध संस्थान (APRI) तक पहुंची। इसमें सरकारी कर्मचारी और अधिकारी बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। रैली कलेक्ट्रेट-कार्यालय, पटेल सर्कल, कोठी नातमाम, रोडवेज डिपो, बड़ा कुआं, घंटाघर, पुलिस लाइन और बस स्टैंड होते हुए APRI तक निकाली गई।

ADM बोले- हर मतदाता जरूर करे मतदान

ADM विनोद मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हर मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और मतदान जरूर करे। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने वोट की ताकत और महत्व को समझें, क्योंकि अधिक मतदान से लोकतंत्र और मजबूत होता है।

ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूकता

उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए इस तरह की जागरूकता गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित