
टोंक न्यूज
नगर निकायों के चुनाव के लिए नामांकन भरे जाने के आखिरी दिन सोमवार तक सभी 10 निकाय क्षेत्रों में 315 वार्डों के लिए करीब 2200 नामांकन पत्र दाखिल हुए। टोंक नगर परिषद क्षेत्र में इससे पहले टोंक नगर परिषद क्षेत्र में अब तक 493 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जबकि गत वर्ष 452 नामांकन 360 प्रत्याशियों ने दाखिल किए। जिले में आखिरी दिन से पहले तक 241 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके थे। उल्लेखनीय है कि 1 सितंबर को नामांकन की जांच होगी तथा 3 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके पूरी तरह स्थिति साफ हो जाएगी।
नगर परिषद टोंक के लिए सुबह साढ़े 10 बजे से पहले ही नामांकन भरने वालों की संख्या संख्या नामांकन स्थल एपीआरटी के बाहर जमा होने लगी तथा साढ़े 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन भरने वालों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को नामांकन स्थल के अंदर भी मशक्कत करनी पड़ी। नामांकन तीन कक्षों में जमा किए गए। बाहर नामांकन जांच कराने वाले काउंटर पर भी काफी भीड़ रही। लेकिन दो बजे बाद नामांकन का जमावड़ा कम होने लगा। लेकिन नामांकन जमा कराने वालों की 3 बजे बाद तक कतारे रही। जो अंदर आ चुके थे। उनके देर तक भी नामांकन जमा होते रहे। हालांकि दोपहर 3 बजे बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था उसके बाद किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा था।
कांग्रेस व भाजपा के अधिकृत पत्र लेकर दोनों ही दलों के जिम्मेदार दोपहर 2.30 बजे बाद पहुंचे। वार्ड नंबर 2 से एक प्रत्याशी 3 बजकर 20 मिनट पर पहुंची। लेकिन उसको वापस लौटा दिया गया। कांग्रेस के सह प्रभारी सुमित गर्ग को कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष नाराजगी भी जताई। लेकिन वो इधर-उधर बचते नजर आए।नामांकन स्थल पर दोनों ही दलों की स्थिति बिखरी-बिखरी भी नजर आई। कई कार्यकर्ता निर्दलीय भी नामांकन भर कर गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने दो नंबर वार्ड में क्षेत्र के लोगों के बहिष्कार का समर्थन के तहत वहां टिकट नहीं दिया। इस चुनाव में भाजपा की पूर्व सभापति का टिकट कटा, तो कांग्रेस के पूर्व सभापति अली अहमद टिकट की दौड़ में भी नजर नहीं आए।






