
झिलाय | वीर तेजाजी सेवा समिति देवपुरा के तत्वावधान में 18वीं सुरसुरा घाम पदयात्रा विधिवत पूजा अर्चना के बाद झांकी के साथ रवाना हुई। पदयात्रा समिति के महावीर जाट ने बताया कि पदयात्रा का गांव के बाहर ग्रामीणों ने दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। पदयात्रा 4 सितंबर को सुरसुरा धाम पहुंचकर जोत के दर्शन करेगी। पदयात्रा के साथ तेजाजी घोडला अंबालाल, रामेश्वर चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, राधाकिशन, लक्ष्मण, शिवराज, केदार सहित महिला पुरुष व बच्चे मौजूद थे




