नगर पालिका चुनाव: 570 छात्रों ने मतदाता जागृति रैली निकाली, स्वीप टीम का अभियान, मतदान की शपथ दिलाई

Spread the love

न्यूज| सरवाड़

नगर पालिका चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए बुधवार को सरवाड़ शहर में मतदाता जागृति रैली निकाली गई। रिटर्निंग अधिकारी गजेंद्र शर्मा के निर्देश पर, सीबीईओ सरवाड़ के आदेशानुसार, शहर के सभी स्कूल-कॉलेजों के ईएलसी समूह रैली में शामिल हुए। अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए पीएम श्री राजकीय विद्यालय, सरवाड़ पहुंचे। यहां से रैली कोटा की तलाई, उपखंड कार्यालय, भाटोलाव मार्ग से होकर वापस विद्यालय पहुंची। रैली में करीब 570 विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने “उम्र 18 पूरी है, मतदान करना जरूरी है” और “जाएंगे-जाएंगे, मतदान करने अवश्य जाएंगे” जैसे नारों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। डीवाईएसपी मनोज कुमार गुप्ता ने बिना भय, दबाव, लोभ, लालच के स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की अपील की। कार्यक्रम में थाना अधिकारी रामपाल शर्मा, गोपाल धाकड़, यशराज गुर्जर, अनुज शर्मा, रामावतार साहू, महेंद्र, सुनीता, सुमन, बनवारी लाल, सूर्य प्रकाश, रमेश माली सहित अन्य मौजूद रहे। अंत में पीएम श्री विद्यालय, सरवाड़ की प्राचार्य रश्मि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

केकड़ी| नगरपालिका चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप टीम मतदाता टीम आईटीआई कॉलेज, केकड़ी पहुंची। रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने विद्यार्थियों से कहा कि बिना भय, लोभ, लालच के स्वच्छ, निष्पक्ष मतदान करें। तहसीलदार सत्यनारायण लोहार ने विद्यार्थियों से युवा शक्ति का परिचय देने की अपील की। मंच संचालन कर रहे स्वीप टीम के जयकांत शर्मा ने निर्वाचन आयोग की ओर से दिव्यांग, वृद्ध, महिला मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नगरपालिका चुनाव में 9 सितंबर को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। “एक-एक मत जरूरी है” के नारे से कॉलेज परिसर गूंज उठा। आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी पूर्ण सहभागिता निभाएंगे। इस मौके पर रमेश चंद्र माली, कैलाश चंद्र जोशी, सत्यनारायण शर्मा, अनुज शर्मा, आशुतोष विजयवर्गीय सहित 127 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जूनिया| निकाय चुनाव में अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप प्रकोष्ठ ने बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूनिया में ‘लोकतंत्र पदचिन्ह’ अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की थीम ‘हर कदम मतदान की ओर’ रही। बालिकाओं ने रंगोली बनाकर मतदान का महत्व बताया। आमजन से लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की। ब्लॉक स्तरीय स्वीप प्रभारी, प्रधानाचार्य श्रीधर जाट ने कहा कि लोकतंत्र में हर मत का महत्व है। जिला निर्वाचन अधिकारी, अजमेर के तय कार्यक्रम के तहत बालिकाओं ने रंगोली से चार कदमों का संदेश दिया। पहला कदम: जागरूक बनें, दूसरा कदम: मतदान करें, तीसरा कदम: दूसरों को प्रेरित करें और चौथा कदम: लोकतंत्र मजबूत करें। उप प्रधानाचार्य मैना जांगिड़ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में हर नागरिक की भूमिका अहम है।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव