दो भाइयों पर लोहे के पाइप से हमला:कोचिंग से लौट रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने किया वार, उनियारा थाने में दी शिकायत

Spread the love

अलीगढ, 43 मिनट पहले

उनियारा कस्बे में कोचिंग से लौट रहे दो भाइयों पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लोहे के पाइप से हमला किया। इस संबंध में पीड़ित ने उनियारा थाने में शिकायत दी है।

उनियारा (वार्ड नं. 18) निवासी दीपक कुमार योगी ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई अरविन्द अलीगढ़ के ‘युवान कोचिंग इंस्टीट्यूट’ में पढ़ाने गए थे। शाम करीब 6:30 बजे दोनों भाई मोटरसाइकिल से अपने घर उनियारा लौट रहे थे।

तभी दिनेश पाटोदी की मील के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। शिकायत में बताया गया है कि हमलावरों ने उनकी बाइक का पीछा किया और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने लोहे के पाइप से चलती बाइक पर अरविन्द की पीठ पर जोरदार वार किया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी सिर पर हमला करना चाहते थे, लेकिन मोटरसाइकिल के आगे-पीछे होने से वार पीठ पर लगा। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बच गई। हमला करने के बाद तीनों बदमाश बाइक भगाकर उनियारा की तरफ फरार हो गए।

इस घटना में अरविन्द की पीठ पर काफी चोट आई है। पीड़ित दीपक योगी ने पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

भीलवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, 3 डिटेन:दो पक्ष आमने-सामने हुए, 2 गाड़ी जब्त; 2 खाली खोल बरामद

Spread the love

Spread the loveभीलवाड़ा के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट…

Read more

आखिरी समय बेटे के लिए तड़प रहे थे रेंजर:पत्नी बोली- डंपर से कुचलने वालों का एनकाउंटर हो, सुप्रीम कोर्ट देखेगा सरकार की एक्शन रिपोर्ट

Spread the love

Spread the love‘जिन माफियाओं ने मेरे पति की कुचलकर हत्या की है, उनका एनकाउंटर हो या फांसी की सजा दी जाए। ड्यूटी पर जान की बाजी लगाने वाले मेरे पति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान