टोंक DSO ऑफिस में चोरी करने वाले पांच आरोपी पकड़े:2.47 लाख का सामान बरामद, कंप्यूटर-प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और पंखे ले गए थे

Spread the love

टोंक, 5 घंटे पहले

टोंक जिला रसद कार्यालय में 6 सितंबर की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 2.47 लाख रुपए कीमत का चोरी हुआ सरकारी सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। चोर रोशनदान और दरवाजा तोड़कर कार्यालय में घुसे थे और इलेक्ट्रॉनिक कांटे, कंप्यूटर व प्रिंटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। CCTV फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

रोशनदान और दरवाजा तोड़कर कार्यालय में घुसे थे चोर

7 सितंबर की सुबह कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने पर वारदात का पता चला। जिला रसद कार्यालय का ताला खोलने पर अंदर का सामान बिखरा मिला। अज्ञात चोरों ने रात के समय कार्यालय के बाथरूम का रोशनदान और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद स्टोर रूम से सरकारी इलेक्ट्रॉनिक कांटे, कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी कर लिए। चोरों ने बिजली के बोर्ड और तार भी तोड़ दिए थे।

चोर जाते-जाते मीटिंग सूचना बोर्ड पर गालियां भी लिख गए थे। मामले में प्रवर्तन निरीक्षक त्रिलोक प्रताप सिंह ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

CCTV फुटेज और तकनीकी टीम से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी भी पकड़े

पुलिस ने आमीर कुरेशी (20), निवासी कसाबान मोहल्ला, बावड़ी चौराहा, टोंक और अली हसनेन (19), निवासी मेहंदीबाग, टोंक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा वारदात में शामिल तीन विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रसद कार्यालय से चोरी हुआ शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामान में सिपटेक कंपनी के 6 इलेक्ट्रॉनिक कांटे शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए है। इसके अलावा 60 हजार रुपए कीमत का 12 एचपी लेजर जेट प्रिंटर और करीब साढ़े 7 हजार रुपए कीमत के क्रॉम्पटन कंपनी के 5 छत के पंखे भी बरामद किए गए हैं।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान बरामद किए है।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान बरामद किए है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव