
निवाई में श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया और गुर्जर प्रतिभा विकास समिति मिलकर 14वां राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। यह समारोह 15 सितंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से देवधाम जोधपुरिया में होगा। समारोह के लिए प्रतिभाओं की अंतिम सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इसमें करीब 550 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

76 प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
समारोह के संयोजक सुरेश हरसल ने बताया- कक्षा 10 में 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाने वाली 76 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह, कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक पाने वाली 112 प्रतिभाओं का सम्मान होगा। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सामान्य वर्ग में 73 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाली 18 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोफेशनल श्रेणी से चुनी गई 29 प्रतिभाओं को भी सम्मान मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि खेल-कूद में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली 38 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, सरकारी प्रशासनिक क्षेत्र में चयनित प्रतिभाओं को ‘गुर्जर गौरव’ के रूप में सम्मान दिया जाएगा।
प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
समारोह में मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया के अध्यक्ष नरेश गुर्जर, महामंत्री रतनदीप गुर्जर और कोषाध्यक्ष जगदीश बोकण समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस समारोह का मकसद शिक्षा, खेल और दूसरे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।




