11 सितंबर के करेंट अफेयर्स:शी जिनपिंग BRICS में हिस्सा लेने भारत आएंगे, पैरा आर्चर शीतल देवी ने गोल्ड जीता

Spread the love

1. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे

  • 11 सितंबर को चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे।
  • नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन होना है। इसमें चीन-रूस समेत 11 देश शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी इसमें शामिल होने भारत आ रहे हैं।
  • यदि दोनों प्रमुखों के बीच ये बैठक होती है तो जून 2020 में हुई गलवान हिंसा के बाद दोनों नेताओं की भारत में पहली द्विपक्षीय बातचीत होगी।
  • पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। चीन ने बाद में अपने 4 सैनिकों की मौत की बात मानी थी।

BRICS 2026

  • जनवरी को भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स (BRICS) 2026 की अध्यक्षता संभाली थी।
  • भारत इस साल चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पहले साल 2012, 2016 और 2021 में भारत ने ब्रिक्स की अध्यक्षता की है।
  • 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हुए हैं। 2009 में ब्रिक्स की पहली समिट रूस में हुई थी।
ब्रिक्स के दौरान पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है।

ब्रिक्स के दौरान पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है।

2. पीएम मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की

  • 10 सितंबर को पीएम मोदी ने नई दिल्ली में जाने-माने समाजसेवी और इस्लामी समाज के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की।
  • पीएम ने हेल्थ सर्विस, एग्रीकल्चर, रूरल डेवलपमेंट और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।
  • इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन, प्रिंस रहीम आगा खान V भारत की अपनी पहली यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं।
  • प्रिंस रहीम आगा खान की ये यात्रा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण को बढ़ाने के लिए है।
  • इमाम प्रिंस रहीम ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के हिस्से के रूप में, वे अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद की यात्रा भी करेंगे।
इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम के रूप में पदभार संभालने के बाद प्रिंस रहीम आगा खान V की यह भारत की पहली यात्रा है।

इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम के रूप में पदभार संभालने के बाद प्रिंस रहीम आगा खान V की यह भारत की पहली यात्रा है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. पैरा आर्चर शीतल देवी ने गोल्ड जीता

  • 9 सितंबर को भारत की स्टार पैरा आर्चर शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में गोल्ड जीता।
  • शीतल ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान को हराया।
  • ये ये सीरीज अहमदाबाद में आयोजित की गई थी और शीतल देवी का ये वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में पहला व्यक्तिगत गोल्ड है।
  • शीतल वर्तमान में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 पैरा कंपाउंड आर्चर हैं।
  • प्रतियोगिता की क्वालिफिकेशन में शीतल 698 अंक के सीजन-बेस्ट स्कोर के साथ टॉप रैंकिंग हासिल की।
  • भारत ने सीरीज के फाइनल में 2 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते हैं।

टेस्टिंग (TESTING)

4. ISRO ने CE 20 क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल परीक्षण

  • 10 सितंबर को SRO ने CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया।
  • CE-20 इंजन का उपयोग LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) रॉकेट के ऊपरी हिस्से में किया जाता है।
  • LVM3 का उपयोग भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मिशनों के लिए किया जा रहा है।
  • CE-20 इंजन क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें ईंधन के तौर पर लिक्विड हाइड्रोजन (LH2) और लिक्विड ऑक्सीजन (LOX) का उपयोग किया जाता है।
  • CE-20 को ISRO के लिक्विड प्रो पॉल्यूशन सिस्टम सेंटर (LPSC) ने डेवलप किया है।
  • LVM3 भारत का भारी-भरकम लॉन्चिंग मशीन है। ISRO की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है।
ये टेस्टिंग भारत की भारी उपग्रह प्रक्षेपण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

ये टेस्टिंग भारत की भारी उपग्रह प्रक्षेपण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

5. भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा

  • 10 सितंबर को भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित होने का ऐलान हुआ।
  • ये इस ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण होगा। पहली बार दो अलग-अलग थिएटर राजस्थान के रेगिस्तान और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में युद्ध अभ्यास किया जाएगा।
  • इस ‘युद्ध अभ्यास’ की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2026 का अभ्यास अपनी तरह का विशेष संस्करण होगा।
  • इस अभ्यास का पहला चरण महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर, राजस्थान में किया जाएगा।
  • इसके बाद औली, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करना है।
  • अभ्यास में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा निगरानी क्षमताओं पर भी जोर रहेगा।
  • यह अभ्यास भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाएगा।

आज का इतिहास

  • 1906 में महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1948 में मुस्लिम लीग के अध्यक्ष और प्रमुख नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित