दत्तवास पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का ट्रक पकड़ा:30 लाख रुपए का सामान भरा हुआ था, 300 किलोमीटर दूर मिला; आरोपी फरार

Spread the love

निवाई की दत्तवास थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए लगभग 30 लाख रुपए कीमत के जिम उपकरण से भरा एक ट्रक बरामद किया है। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और टोल प्लाजा के फुटेज की मदद से करीब 300 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया।

टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

थाना प्रभारी निरमा मीणा ने बताया- एनएच-11ए स्थित होटल रावत पैलेस के सामने से देर रात ट्रकचोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दत्तवास थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी सहायता तथा टोल टैक्स के फुटेज खंगालते हुए ट्रक की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने 300 किलोमीटर पीछा कर ट्रक बरामद किया

ट्रक के आवागमन के आधार पर पुलिस टीम लगातार उसका पीछा करती रही। लगभग 300 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस टीम कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र में पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही अज्ञात चोर चोरी किए गए ट्रक को जिम सामान सहित सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दत्तवास थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया।

पुलिस के अनुसार, बरामद ट्रक में करीब 30 लाख रुपये का जिम का सामान भरा हुआ था। इस मामले में अज्ञात चोरों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में दत्तवास थाने के हेड कांस्टेबल नहार सिंह, हेड कांस्टेबल रामबिलास, कांस्टेबल बलवंत और कांस्टेबल नरेंद्र के साथ मंडाना थाना पुलिस की टीम भी शामिल रही।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और वृत्ताधिकारी निवाई रवि प्रकाश शर्मा के निकट सुपरविजन में दत्तवास थाना प्रभारी निरमा मीणा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है