ढूंढिया उपस्वास्थ्य केंद्र 10 दिन से बंद, मरीज परेशान:ग्रामीणों को 8-10 किमी दूर पीपलू जाना पड़ रहा; विभाग बोला- कर्मचारी ड्यूटी पर

Spread the love

पीपलू, टोंक। 4 घंटे पहले

पीपलू उपखंड क्षेत्र के ढूंढिया गांव में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पिछले 10 दिनों से बंद है। केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला लटका होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। स्थानीय स्तर पर इलाज न मिलने के कारण लोगों को मामूली बीमारियों के लिए भी 8 से 10 किलोमीटर दूर पीपलू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मौसमी बीमारियों, बुखार, सर्दी-जुकाम और गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच जैसे जरूरी कामों के लिए भी उन्हें पीपलू जाना पड़ता है। इससे आपातकालीन स्थितियों में काफी दिक्कत होती है। ढूंढिया निवासी भागुती देवी बैरवा ने बताया कि हाथ-पैरों में दर्द की दवा और मरहम लेने के लिए वह पिछले 10 दिनों से लगातार केंद्र के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें ताला ही मिलता है।

ग्रामीणों ने सीएमएचओ और विभाग के बड़े अधिकारियों से तुरंत दखल देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र को नियमित रूप से खुलवाया जाए और स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

वहीं, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीत चौधरी ने ग्रामीणों के दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ढूंढिया उपस्वास्थ्य केंद्र पर काम करने वाली एएनएम मधु की हाजिरी आज के विभागीय ग्रुप में दर्ज है। डॉ. चौधरी ने यह भी बताया कि संबंधित कर्मचारी ब्लॉक की अच्छी कार्यकर्ताओं में से एक हैं और उनके खिलाफ पहले कभी लापरवाही की कोई शिकायत नहीं मिली है।

Related Posts

जरूरत की खबर- PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveहाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा…

Read more

अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला:किशोरियों और महिलाओं को संतुलित आहार, एनीमिया व स्वच्छता की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveअलीगढ। 19 घंटे पहले अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला हुई। यह आयोजन सहायक निदेशक अनिरुद्ध शर्मा के निर्देश पर किया गया। कार्यशाला में किशोरी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित