टोंक में 300 बाल-चित्रकार उकेरेंगे चित्र:कल चित्रकला प्रतियोगिता; कक्षा 6 से 12 तक के बच्चे भाग लेंगे

Spread the love

टोंक, 5 घंटे पहले

रविवार को जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता होगी। आयोजन से जुड़े लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए है।

टोंक में अंतरंग कला एवं एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता कल रविवार को होगी। आयोजन अभिज्ञान महाविद्यालय में होगा। इसमें जिले के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बाल चित्रकार भाग लेंगे। वे कागज पर चित्र उकेरेंगे। यह आयोजन 20 वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स 2026 के तहत होगा।

बाल कला उत्सव के संयोजक पुरुषोत्तम सोनी ने बताया- प्रतियोगिता में लगभग 300 बाल चित्रकार भाग लेंगे । कल जेल रोड स्थित अभिज्ञान कॉलेज में दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक और द्वितीय श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स भाग लेंगे।

सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल दिया जायेगा। साथ ही प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान करने वाले बाल कलाकार को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र, मेडल देखकर सम्मानित किया जायेगा।

देश से विदेशी धरती तक अपनी चित्रकारी का लोहा मनवा चुके टोंक के युवा चित्रकार महेश गुर्जर ने बताया- बाल चित्रकारों और चित्रकला को आगे बढ़ाने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। बच्चों को अभी से इस प्रतियोगिता के माध्यम से चित्रकारी में परिपक्व करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव