टोंक, देवली 10 मिनिट पहले

हिसामपुर।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर के खिलाड़ियों ने हॉकी खेल में लगातार सातवें वर्ष भी टोंक जिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय की ओर से टोंक जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में 6 टीमों तथा हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में 3 टीमों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यालय के करीब 80 विद्यार्थियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।

इस वर्ष हॉकी प्रतियोगिताओं में हिसामपुर विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार प्रमुख उपलब्धियां हासिल कीं।
14 वर्ष छात्रा हॉकी टीम ने प्रथम स्थान
17 वर्ष छात्रा हॉकी टीम ने प्रथम स्थान
19 वर्ष छात्र हॉकी टीम ने द्वितीय स्थान
19 वर्ष छात्रा हॉकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस सफलता में विद्यालय के व्याख्याता सुरेश कुमार मीणा, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश लाल मीणा,सहायक प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुमार एवं वरिष्ठ अध्यापक सुशील चोपड़ा का विशेष योगदान रहा। इनके मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल माली के सफल एवं कुशल नेतृत्व में हिसामपुर विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भी जिले में अपनी अलग पहचान बना रहा है। विद्यालय के खिलाड़ियों की लगातार उपलब्धियां विद्यालय की खेल प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत को दर्शाती हैं।
शारीरिक शिक्षक विरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि की 10 वर्षों में विद्यालय के 215 विद्यार्थी राज्य स्तर व 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो चुके हैं। विगत 10 वर्षों में विद्यालय की 20 टीमों ने प्रथम स्थान, 13 टीमों ने द्वितीय स्थान 10 टीमों ने तृतीय स्थान व 8 टीमों ने चतुर्थ स्थान टोंक जिले पर





