टोंक में चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ तोले सोने की चेन बरामद, बाइक जब्त; आरोपी पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुका है

Spread the love

टोंक में कोतवाली थाना पुलिस ने पिछले दिनों गुलजार बाग में चेन स्केचिंग मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसपी रोशन मीणा के निर्देशानुसार कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वेष्णव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा है।

पीड़िता सामान खरीदने बाजार गई थी

कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने बताया- 23 अगस्त 26 को प्रार्थिया इंद्रा विजय (82) पत्नी स्वर्गीय गोविन्द विजय निवासी शशि मार्ग गुलजार बाग ने थाना कोतवाली ने मामला दर्ज कराया है। वह घटना के दिन अपने घर गुलजार बाग से बाजार जा रही थी, तब अचानक मुकेश जनरल स्टोर के सामने बाइक पर आए एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक सामने से झपटा मारके चेन तोड़कर फरार हो गया। शोर मचाकर उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग गया था।

डेढ तोले की चेन, 2 लाख 50 हजार रुपए कीमत

प्रार्थीया के मुताबिक उसकी सोने की डेढ तोले की चेन थी,जिसकी लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए कीमत थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने विभिन्न टीमो का गठन किया।

टीमों ने शहर मे लगे विभिन्न् सीसीटीवी केमरो के सहयोग से आरोपी का रुट ट्रेक किया। साथ ही लगातार प्रयास करके व अन्य तकनीकी संसधानों के सहयोग और परम्परागत पुलिस तरीकों से आरोपी की पहचान कर आरोपी को पकड़ लिया गया।

आरोपी के कब्जे से जब्त की चेन को जब्त किया है।

आरोपी के कब्जे से जब्त की चेन को जब्त किया है।

आरोपी जामा मस्जिद के पीछे की ओर दरगाह वाली गली बहीर निवासी रहने वाला आमीर (27) पुत्र शहजाद को वर्ष 2018-19 में जयपुर मे भी चेन स्केचिंग के मामले मे कुख्यात मुकेश, जावा, इमरान की टीम का सदस्य रहा है। आरोपी के कब्जे से लुटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। वारदात में उपयोग ली गयी मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

  • October 3, 2026
नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट