हार्डकोर अपराधी पुलिस के साथ चाय पीता दिखा:पेशी से लेकर आ रहे थे; थानाधिकारी बोले- ASI को शॉपिंग करनी थी

Spread the love

सवाई माधोपुर में हार्डकोर अपराधी को पेशी से लाते हुए चाय पिलाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया

युवक की पुलिस की मौजूदगी में एक दुकान पर चाय पी रहा है वहीं पास में पुलिस भी खड़ी है।

हार्डकोर बदमाश पर हत्या का प्रयास, फायरिंग, फर्जी पासपोर्ट और हथियार की खरीद-बेच के 26 मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने इसे रिमांड दी थी। पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है।

मामले पर थानाधिकारी क्या कहा?

कुण्डेरा थानाधिकारी दिलीप वर्मा ने कहा- वीडियो सद्दाम बिहारी का है। उसे शुक्रवार को गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश किया गया था। वापस आते समय एएसआई को शॉपिंग करनी थी। इसी दौरान दुकानदार ने पुलिस को चाय नाश्ता करवाया था तो सद्दाम बिहारी को भी चाय पिलाई गई थी। उसे कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं दी गई।

कोर्ट ने दी थी रिमांड

कुण्डेरा थाना पुलिस ने वांटेड सद्दाम बिहारी 25 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया था। सद्दाम को पुलिस गंगापुर लेकर गई थी। जहां से उसे पुलिस रिमांड दिया गया था। गंगापुर से वापस आते समय सद्दाम मलारना डूंगर में एक दुकान पर खड़ा नजर आ रहा है। यहां उसे पुलिस की मौजूदगी में चाय पीता दिख रहा है। एक युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा दिया।

हार्डकोर अपराधी घोषित

  • थाना कुण्डेरा इलाके में फायरिंग कर हत्या के प्रयास का मामला
  • थाना बौली इलाके में फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामला
  • कोतवाली थाने इलाके में युवक की कनपटी पर पिस्टल लगा कर जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट।
  • मानटाउन थाना इलाके में 5 लाख की फिरौती मांगने का मामला।
  • सद्दाम बिहारी के खिलाफ कुल 26 मामलों में हत्या का प्रयास, फायरिंग करना, आगजनी, अपहरण, मारपीट, अवैध फायर वेपन्स बेचना और खरीदने के केस हैं।
  • PHQ ने इसे हार्डकोर अपराधी घोषित कर रखा है।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

  • October 3, 2026
भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड:रेसलर अमन सहरावत ने सोना जीता; मेंस क्रिकेट, गोल्फ और तीरंदाजी में भी गोल्ड आए

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स में भारत को 20वां गोल्ड:रेसलर अमन सहरावत ने सोना जीता; मेंस क्रिकेट, गोल्फ और तीरंदाजी में भी गोल्ड आए

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

  • October 3, 2026
टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया