टोंक, 4 मिनट पहले

टोंक नगर परिषद समेत जिले की 10 नगर निकाय में चेयरमैन बनने के बाद अब आज उप सभापति के लिए चुनाव हो रहे हैं । सुबह दस बजे से 11 बजे तक उप सभापति के लिए नामांकन भरे हैं। उसके बाद नाम वापसी होगी। फिर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

उधर उप सभापति के चुनावों को लेकर भी लोगों ने उत्साह बना हुआ है। टोंक समेत जिले की सभी 10 नगर निकायों में उपसभापति के लिए मतदान प्रकिया जारी है। कई पार्षद बाड़ेबंदी से निकल कर मतदान स्थल आ रहे है। टोंक में वाइस चेयरमैन के लिए बीजेपी प्रत्याशी ओम पांडे कुछ पार्षदों के साथ नामांकन भरने पहुंचे है। कांग्रेस के पार्षद मतदान स्थल पर पहुंचे है। कांग्रेस की ओर से नामांकन भरवाने के लिए नगर परिषद चेयरमैन मयंक गोयल भी अन्य पार्षदों के साथ पहुंचे है।






