निवाई, 4 घंटे पहले

निवाई में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद् नई दिल्ली और सिन्धु वीमेन वेलफेयर सोसाइटी निवाई ने मिलकर एक कार्यक्रम किया। झूलेलाल धर्मशाला में चालीहा महोत्सव के तहत सिंधी नाटक ‘भगवान झूलेलाल’ का मंचन हुआ।

इस नाटक का मकसद हिंदू सिंधी समुदाय द्वारा अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल के प्रति आभार जताना और उनका आशीर्वाद लेना था। चालीहा महोत्सव में 40 दिनों तक खास व्रत और पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान झूलेलाल ने सिंधी समुदाय को हमलावरों के जुल्म और धर्म बदलने के खतरे से बचाया था।
समिति अध्यक्ष ऋचा लखी छतवानी ने बताया कि यह सिंधी नाटक स्थानीय बाल कलाकारों ने पेश किया। इसमें मुंबई के संत ठाकुर नितिन साईं और शिक्षिका योग्यता इसरानी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहे।
60 मिनट के इस नाटक में भगवान झूलेलाल की उत्पत्ति को सजीव रूप से दिखाया गया। प्रस्तुति देखकर दर्शक भावुक हो गए। इस दौरान निवाई की मस्तराम मंडली ने गीत-संगीत का खास कार्यक्रम भी पेश किया। सभी बाल कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर समिति के कार्यकर्ता वर्षा, सानिया, कमल हरचंदानी, इंदु, सिमरन, कविता और मयूरा सहित कई लोग मौजूद थे।






