टोंक की 5 नगर-पालिकाओं के 135 वार्डों में वोटिंग शुरू:90 हजार मतदाता करेंगे 532 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Spread the love

टोंक जिले की पांच नगर पालिकाओं के 135 वार्डों में पार्षद पद के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है।

इस चुनावी समर में उतरे 532 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 90 हजार 842 मतदाता (45,960 पुरुष व 44,881 महिला मतदाता) करेंगे।

सुबह से ही महिलाओं में मतदान के लिए उत्साह देखा गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं बूथ पर वोटिंग करने के लिए लाइन में खड़ी रहीं।

सुबह से ही महिलाओं में मतदान के लिए उत्साह देखा गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं बूथ पर वोटिंग करने के लिए लाइन में खड़ी रहीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक अलर्ट

चुनाव को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ स्वामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो पूरी चुनावी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निवाई में मतदान दलों की रवानगी व कार्मिकों के प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

नगर पालिकावार मतदाताओं के आंकड़े:

  • निवाई: 40 वार्ड, कुल 38,489 मतदाता (19,495 पुरुष, 18,994 महिला)
  • देवली: 35 वार्ड, कुल 23,811 मतदाता (11,999 पुरुष, 11,811 महिला)
  • उनियारा: 20 वार्ड, कुल 10,363 मतदाता (5,207 पुरुष, 5,156 महिला)
  • पीपलू: 20 वार्ड, कुल 9,818 मतदाता (5,026 पुरुष, 4,792 महिला)
  • दूनी: 20 वार्ड, कुल 8,361 मतदाता (4,233 पुरुष, 4,128 महिला)

31 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष नजर

जिले के पांचों निकायों में कुल 31 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल घोषित किया गया है, जहाँ अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इनमें निवाई और उनियारा में सर्वाधिक 9-9, देवली में 8, पीपलू में 4 और दूनी नगर पालिका क्षेत्र में 1 क्रिटिकल केंद्र शामिल है।

शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

निर्वाचन संबंधी किसी भी शिकायत या परिवेदना के लिए चुनाव पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी (आईएएस) से सर्किट हाउस टोंक के कमरा नंबर 2 में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आमजन दूरभाष नंबर 01432-294988 तथा निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित