हाईकोर्ट की बिल्डिंग निर्माण में गड़बड़ी पर कंट्रक्शन-कंपनी मालिक गिरफ्तार:दो साल से फरार था 50 हजार का इनामी; हरिद्वार से पकड़कर लाई पुलिस

Spread the love

जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट के भवन निर्माण में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी (वीसीएल ग्रुप) के मालिक वीरेंद्र गर्ग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। RSRDC में कार्यरत रहे और हाल में XEN जयपुर दीपक मित्तल, तत्कालील AEN RSRDC अजय किशन मुथा को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

इससे पहले सोमवार को पुलिस ने मामले में राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC)के तीन अधिकारियों सहित पांच आरोपियों को पकड़ा था। अब तक मामले में 8 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया- हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण करने वाली वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी (वीसीएल ग्रुप) के मालिक वीरेंद्र गर्ग को पुलिस ने सोमवार देर रात हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मामला सामने आने के बाद आरोपी गुरुग्राम से फरार हो गया था।

पुलिस ने वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक वीरेंद्र गर्ग को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक वीरेंद्र गर्ग को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है।

पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है।

कई खामियां आई थी सामने

कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया- हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का कंट्रक्शन साल 2011 में शुरू किया गया था। इसे साल 2019 में हैंडओवर किया गया था। इसके बाद इसका उद्घाटन हुआ। बिल्डिंग के हैंडओवर करने के बाद से ही कई खामियां सामने आई। इसमें सेंट्रल डोम में दरारें आने के साथ ही कई जगहों पर फॉल सीलिंग, आग लगने की घटनाएं भी हुईं। इन सभी घटनाओं की जांच के लिए IIT जोधपुर, IIT बॉम्बे सहित एजेंसियों को जांच में कई खामियां मिलीं। मामले में पुलिस की विशेष टीम का गठन भी किया गया। इसे लेकर साल 2024 में कुड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

जिम्मेदार अफसरों को पकड़ने के लिए बनाई थी स्पेशल टीम

जांच में कंट्रक्शन कंपनी, फायर सिस्टम लगाने वाली कंपनी सहित मॉनिटरिंग करने वाले RSRDC अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इस पर पुलिस की 12 अलग-अलग स्पेशल टीमें बनाई गईं। वहीं साइबर की 4 स्पेशल टीमों का गठन किया गया। टीम ने जोधपुर, जयपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर, अलवर सहित गुरुग्राम, दिल्ली NCR, पंजाब में पटियाला, कपूरथला, लुधियाना और उत्तराखंड के हरिद्वार में दबिश दी थी।

इन्हें किया गिरफ्तार

RSRDC में कार्यरत रहे और हाल में XEN जयपुर दीपक मित्तल, तत्कालील AEN RSRDC अजय किशन मुथा को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा RSRDC के तत्कालीन AEN जितेंद्र शर्मा, नवीन राय तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर RSRDC, JK कंपनी के मालिक रामेश्वर दयाल, फायर इंस्टॉलेशन कंपनी के मालिक गोपाल लाल खंडेलवाल, राजेश पुरोहित पूर्व RSRDC अधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार था। जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

मामले में और भी कई गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। मामले को लेकर पुलिस के कई आला अधिकारी कागजों को खंगाल रहे हैं।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित