टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली

Spread the love

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जापान के ओपनर लचलान यामामोटो-लेक का विकेट सेलिब्रेट करते हुए। (फोटो BCCI)

लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ हारते-हारते बची। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मुकाबले शुरू होने से पहले भारत और जापान के बीच यह मुकाबला रखा गया था।

जापान के सानो इंटरनेशनल ग्राउंड पर बारिश के कारण मुकाबला 5-5 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 32 रन बनाए। जवाब में जापान 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सका।

जापानी टीम को आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने 5 रन ही दिए। इस जीत के साथ भारत ICC टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर फिर से नंबर-1 बन गया है।

ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ मुकाबला

बारिश के कारण मैच ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसलिए ओवर्स में कटौती की गई। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा जीरो, संजू सैमसन 9 रन और ईशान किशन 3 रन पर आउट हुए। इस मुकाबले का आयोजन दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। मैच का स्कोरबोर्ड

टॉस के दौरान जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर। (फोटो- BCCI)

टॉस के दौरान जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर। (फोटो- BCCI)

इंडिया का 5-5 ओवर का पहला मैच

यह टीम इंडिया का 5-5 ओवर का पहला मैच है। आमतौर पर बारिश के कारण मैच के ओवर कम किए जाते हैं। हालांकि, टी-20 इंटरनेशनल में 5-5 ओवर से कम का मैच नहीं खेला जा सकता। इससे पहले भारत 9-9 और 11-11 ओवर के मैच खेल चुका है।

भारत की टी-20 इंटरनेशनल में 200वीं जीत

भारत टी-20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। इसमें सुपर ओवर से मिली जीत भी शामिल हैं। भारत ने यह उपलब्धि जापान के खिलाफ सानो में 2 रन की जीत के साथ हासिल की।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव