
एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता। इसके साथ भारत के 7 मेडल हो गए हैं। इनमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल है।

वहीं, भारतीय विमेंस बैडमिंटन टीम मेडल रेस से बाहर हो गई। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान ने भारत को 3-1 से हराया।
डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा अपने-अपने मैच हार गईं। त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने जीत दर्ज की। लेकिन, यह जीत सेमीफाइनल पहुंचने के लिए काफी नहीं थी।
स्वीमिंग में भारतीय टीम मेंस 4×100 मीटर मेडले रिले के फाइनल में पहुंची। कबड्डी में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। विमेंस टेबल टेनिस टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।







