जेसीआई पाली डायनेमिक से जुड़ी महिलाओं ने मनाया श्रावण उत्सव:खूब डांस किया गेम खेले, कालिका पेट्रोलिंग टीम भी पहुंची

Spread the love

पाली जेसीआई पाली डायनेमिक की महिला विंग की ओर से सुमेरपुर रोड स्थित फार्म हाउस में सावन उत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के रंग में रंगते हुए विभिन्न मनोरंजक खेलों, डांस एवं प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक प्रिया सांगनेरिया एवं मनीषा केडिया ने बताया कि आयोजन में विभिन्न गेम्स, डांस एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। महिला विंग अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक खुशबू दुबे ने बताया कि सावन क्वीन प्रतियोगिता में दीपिका पिट्टी को सावन क्वीन चुना गया। निर्णायक मंडल में रेणु बम्ब, पिंकी कोठारी एवं नमिता बुबकिया शामिल रहीं।

बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार रुचि पारख तथा मोस्ट अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी का खिताब संगीता कंवर ने हासिल किया।

हाउजी प्रतियोगिता में संगीता चोरड़िया प्रथम और दीपिका पिट्टी द्वितीय रहीं। एकल गेम में नीतू गुप्ता प्रथम व भारती अजमेरा द्वितीय तथा दूसरे गेम में चेतना जैन प्रथम वंदना चौधरी द्वितीय रहीं।

कालिका यूनिट ने किया महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक

कार्यक्रम के दौरान पाली शहर की कालिका यूनिट की टीम ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। टीम ने कालिका ऐप की उपयोगिता और महिलाओं को उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा संसाधनों का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

‘राखी से रक्षा’ अभियान के तहत जवानों को भेजीं राखियां

इस अवसर पर इंडिया पोस्ट की ‘राखी से रक्षा’ मुहिम के तहत महिलाओं ने सीमा पर तैनात सेना के जवानों के लिए राखियां भेजीं और अपने संदेश भी प्रेषित किए। महिलाओं ने देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं आभार व्यक्त किया।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है