जयपुर- ब्लिंकिट-जेप्टो के डार्क स्टोर में मिले खराब प्रोडक्ट:फूड सेफ्टी विभाग ने 2,350 पैकेट नष्ट करवाए; दूध-बटर और शहद के सैंपल लैब भिजवाए

Spread the love

जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने जेप्टो और ब्लिंकिट के डार्क स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों जगहों पर बड़ी मात्रा में खराब और एक्सपायरी डेट के फूड प्रोडक्ट मिले, जिसे टीम ने नष्ट करवाया।

जेप्टो के जगतपुरा स्थित डार्क स्टोर में 1,550 पैकेट डेयरी प्रोडक्ट और 7 किलोग्राम एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट मिले। इसके अलावा करीब 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री ‘नॉट फॉर सेल’ टैग की मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

ब्लिंकिट के आदर्श नगर स्थित डार्क स्टोर पर करीब 800 पैकेट डेयरी प्रोडेक्ट सहित बड़ी मात्रा में खराब और एक्सपायरी डेट के फूड प्रोडक्ट मिले, जो टीम ने नष्ट करवाए। इसके अलावा टीम ने मिल्क, फूड घी और पेपर बोट कार्बोनेटेड वाटर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए।

देखिए कार्रवाई के PHOTOS…

100 किलो नॉट फॉर सेल’ टैग वाली खाद्य सामग्री नष्ट करवाई।

100 किलो नॉट फॉर सेल’ टैग वाली खाद्य सामग्री नष्ट करवाई।

एक्सपायरी डेट वाले सरस और अमूल के दूध, दही और छाछ के करीब 1550 पैकेट नष्ट करवाए।

एक्सपायरी डेट वाले सरस और अमूल के दूध, दही और छाछ के करीब 1550 पैकेट नष्ट करवाए।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के कमिश्नर अविचल चतुर्वेदी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के कमिश्नर अविचल चतुर्वेदी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

पीनट बटर और हनी के सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाए

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के कमिश्नर अविचल चतुर्वेदी ने बताया- रामनगरिया विस्तार, ए-ब्लॉक स्थित मैसर्स जे.डी.एस. मार्केटिंग के वेयरहाउस पर हमारी टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कोल्ड रूम, डीप फ्रीजर में डेयरी प्रोडक्ट के सुरक्षित स्टोरेज के लिए निर्धारित तापमान मानकों के अनुरूप नहीं मिला।

सामान्य तौर पर सुरक्षित स्टोरेज के लिए 5 से 0 या माइनस डिग्री में तापमान होना चाहिए। यहां रखे फ्रिज में तापमान 6 से 14 डिग्री तक मिला। इस पर सरस और अमूल के दूध, दही और छाछ के करीब 1550 पैकेट मौके पर ही नष्ट करवाए गए।

7 किलोग्राम एक्सपायरी डेट के फूड प्रोडक्ट भी मिले, जिसमें मूसली, कैंडी और भुजिया शामिल थी। सभी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। डार्क स्टोर और कोल्ड रूम के आसपास पान मसाला, जर्दा थूकने के निशान भी मिले, जिसे तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में पिंटोला पीनट बटर और शहद के सैंपल लिए, जिसे जांच के लिए सेंट्रल लैब पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार इस डार्क स्टोर से रोजाना करीब 500 ऑर्डर की डिलीवरी की जाती है।

800 पैकेट डेयरी प्रोडक्ट और एक्सपायरी डेट के फूड प्रोडक्ट नष्ट करवाए

अविचल चतुर्वेदी ने बताया- आदर्श नगर स्थित ब्लिंकिट के डार्क स्टोर पर भी दोपहर करीब 1 बजे सेंट्रल टीम ने छापा मारा। यहां टीम ने करीब 800 पैकेट डेयरी प्रोडेक्ट सहित बड़ी मात्रा में खराब और एक्सपायरी डेट के फूड प्रोडेक्ट नष्ट करवाए। कार्रवाई के दौरान डार्क स्टोर में बने कोल्ड स्टोर का टेम्प्रेचर भी 32 डिग्री था, जबकि नियमानुसार यहां 5 डिग्री या उससे कम तापमान रखने का प्रावधान है।

टीम ने 24 पैकेट अमूल बटर, 60 बोतल बॉम्बे बंटा जूस, लो-फैट दूध के 11 पाउच, ट्रॉपिकाना जूस, काउ घी का पैकेट और करीब 1400 मिलीलीटर अमूल टोंड मिल्क के डैमेज पैकेट और एक्सपायरी डेट के मिलने पर नष्ट करवाए। इसके अलावा यहां से मिल्क, फूड घी और पेपर बोट कार्बोनेटेड वाटर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए।

Related Posts

जरूरत की खबर- PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveहाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा…

Read more

अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला:किशोरियों और महिलाओं को संतुलित आहार, एनीमिया व स्वच्छता की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveअलीगढ। 19 घंटे पहले अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला हुई। यह आयोजन सहायक निदेशक अनिरुद्ध शर्मा के निर्देश पर किया गया। कार्यशाला में किशोरी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव