पीपलू, 3 घंटे पहले

पीपलू उपखंड के जवाली स्थित लाल बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा के पहले दिन गांव के सभी श्रद्धालु गणेश जी महाराज के मंदिर में जमा हुए। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने भागवत कथा ग्रंथ (पोथी) को अपने सिर पर रखकर शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए लाल बिहारी मंदिर तक पहुंची।
लाल बिहारी मंदिर पहुंचकर आचार्य ललित गौतम (जवाली) ने श्रीमद्भागवत कथा का पूजन किया। मंदिर के पुजारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कथा का वाचन पंडित मदन गौतम करेंगे।
कथा के दौरान पंडित जी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत महिमा के बारे में बताएंगे। इस आयोजन में गिर्राज यादव, छोटू यादव, सीताराम यादव, हीरालाल गोडला, रतनलाल जागीरदार, नारायण सिंह, आचार्य ललित गौतम, रामनाथ यादव, मोहन यादव, कानाराम यादव सहित कई ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।





