सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल घाड़ द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार और घाड़ कस्बे के प्रमुख रास्तों से गुजरी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंजते रहे।

रैली में स्कूल के स्टूडेंट्स और समस्त स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था, जो देश के प्रति युवा पीढ़ी के समर्पण को दर्शाता था।
कस्बे से गुजर रही इस यात्रा का ग्रामीणों और दुकानदारों ने जगह-जगह स्वागत किया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर और खड़े होकर तिरंगे का सम्मान किया।
स्कूल के प्रिंसिपल नीरज कुमार जैन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाना है।






