घाड़, 21 मिनट पहले

घाड़ कस्बे में लोक देवता तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेला धूमधाम से शुरू हो गया है। यह आयोजन सभी ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है।

मेले में बाहर से आई प्रसिद्ध तेजा गायन मंडलियां और नर्तक दल अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। ये दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। मेले की पूर्व रात को एक बड़ा जागरण भी हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजन गाए।
मेले के दूसरे दिन आज घाड़ कस्बे में तेजाजी महाराज के सम्मान में एक भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए चल रहे थे।
कस्बेवासियों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया और लोगों पर फूल बरसाए। पूरा कस्बा “तेजाजी महाराज की जय” के जयकारों से गूंजने लगा, जिससे चारों ओर धार्मिक माहौल बन गया।
मंदिर परिसर को सजाया गया है। आज सैकड़ों गांवों से हजारों लोग तेजाजी महाराज के दर्शन करेंगे और मेले का आनंद लेंगे। मेला देर रात तक चलेगा। आज शाम सभी ग्रामीण घरों पर चुरमा बाटी बनाकर तेजाजी महाराज को भोग लगाएंगे।





