सारसोप, 42 मिनट पहले

एंटी-वेनम मौजूद होने पर भी युवती को नहीं लगाया डोज
ग्राम पंचायत सारसोप में शुक्रवार रात युवती को कॉमन क्रेट सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय सीएचसी शिवाड़ ले गए।

युवती के भाई शक्ति सिंह सोलंकी ने बताया कि सीएचसी में एंटी-स्नेक वेनम मौजूद था, लेकिन रात में मौजूद स्टाफ ने उसे लगाने से मना कर दिया। समय पर साधन मिलने से युवती को तुरंत टोंक रेफर किया गया।
डॉक्टर बोले- जांच की सुविधा सीएचसी में नहीं, इसलिए डोज नहीं लगाई
अस्पताल के डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि सांप के काटने की एंटी-डोज उपलब्ध थी। हालांकि सांप के काटने की पुख्ता जानकारी और जांच की सुविधा शिवाड़ सीएचसी में नहीं है, इसलिए डोज नहीं लगाई जा सकती।
ग्रामीणों ने नाराजगी जताई
इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। उनका कहना है कि इलाके में घना जंगल है और किसान खेतों में काम करते हैं, जिससे सांप काटने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से हर पीएचसी और सीएचसी पर सांप काटने की जांच और आपातकालीन इलाज की सुविधा देने की मांग की है।





