
भारत ने एशियन गेम्स में 18वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। प्रणवी उर्स ने गोल्फ के विमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद रिकर्व महिला इंडिविजुअल कैटेगरी में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

भारत ने शनिवार को कुल चार मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत के कुल 80 मेडल हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें स्थान पर है।







