
उनियारा के राजकीय कॉलेज में स्वीप अभियान के तहत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए मतदाताओं को जागरूक करना था।
कॉलेज के भाषा प्रभारी मनीष नेनीवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यसूची और दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों और युवा मतदाताओं को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना और चुनाव में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना है।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी नागरिकों से बिना किसी प्रलोभन या संकोच के अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य पानमल पाहड़िया सहित कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।





