उदयपुर में आश्रम में 10 साल की बच्ची से रेप:संचालिका का भाई करता था शोषण; मां के मरने के बाद पिता छोड़ गया था अकेला

Spread the love

उदयपुर शहर में एक आश्रम में 10 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ। आश्रम संचालिका का भाई ही बच्ची का शोषण करता था। बच्ची ने कई बार संचालिका को इस बारे में बताया था, लेकिन उसने एक्शन लेने के बजाय उसे चुप रहने को कहा।

बच्ची की मां के मरने के बाद पिता उसे आश्रम में करीब 6 महीने पहले अकेला छोड़ गया था। इसके बाद कभी मिलने नहीं गया। वहीं बच्ची को स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर कभी-कभी उससे मिलने जाते थे। टीचर 5 अगस्त को बच्ची से मिलने आए तो उसने घटना की जानकारी दी। इस पर टीचर ने चाइल्ड हेल्प लाइन को इसकी शिकायत की।

तब शिकायत मिलने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्ची को आश्रम से 6 अगस्त को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया। समिति ने बच्ची को सरकारी बालिका गृह में शेल्टर करवाया है। समिति ने 13 अगस्त को स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है।

बच्ची के साथ करता था गंदी हरकतें

CWC अध्यक्ष यशोदा पणिहार ने बताया- आरोपी आश्रम में बच्ची को अकेली देखकर गंदी हरकतें करता था। बच्ची कई बार मना करती, लेकिन नहीं मानता।

यशोदा पणिहार ने बताया- हमने जब बच्ची की काउंसलिंग की तो वह बेहद डरी और सहमी थी। वह बार-बार बोल रही थी कि आप मुझे वापस आश्रम मत भेजना। अध्यक्ष ने बताया- बच्ची की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उसका पिता मजदूरी करता है और शराब का आदी है। बच्ची इकलौती संतान है, इसलिए पिता कुछ महीने पहले उसे आश्रम छोड़ गया था। इसके बाद पिता वापस कभी बेटी से मिलने नहीं आया।

एसपी ने लिए बच्ची के बयान

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने राजकीय बालिका गृह का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान वे पीड़ित बच्ची से मिलीं। एसपी ने बच्ची के बयान लिए। इस दौरान बच्ची ने एसपी को बताया- मैंने कई बार संचालिका को इसकी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। एसपी ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आश्रम में पूर्व टीचर मिलने गया तो बच्ची ने बताई घटना

बच्ची को जिस टीचर ने पहले पढ़ाया था। वह टीचर कभी-कभी बच्ची को कुछ सामान देने और मिलने आश्रम में जाता था। तभी बच्ची ने रोते हुए टीचर को अपने साथ हो रहे यौन शोषण के बारे में बताया। टीचर ने चाइल्ड लाइन की टीम को इसकी शिकायत की। इसके बाद मामला सामने आया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित