
भाजपा फील्ड के इंटरनल सर्वे के आधार पर आगामी पंचायत राज व स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी तय करेगी। सर्वे में दावेदारों की सक्रियता व पार्टी के प्रति वफादारी देखी जाएगी।
सरकार की ओर से वार्डों का आरक्षण तय करने के बाद पार्टी के सर्वे को फाइनल किया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि संभावित प्रत्याशी संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों में कितना सक्रिय रहा है और पार्टी के प्रति उसकी निष्ठा कितनी मजबूत है।
स्थानीय समीकरण, दावेदार की क्षेत्र में पकड़, सामाजिक स्वीकार्यता और चुनाव जीतने की क्षमता जैसे पहलुओं पर भी रिपोर्ट तैयार होगी। इसके साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से फीडबैक लिया जाएगा। इस फीडबैक में विधायक की अनुशंसा को खास महत्व मिलने की संभावना है। हालांकि टिकट का अंतिम फैसला संगठन स्तर पर ही होगा।
केंद्रीय टीम व चुनाव संचालन समिति ने संभालेगी कमान पंचायत व निकाय चुनावों को आगामी विधानसभा चुनावों का प्री-एक्जाम मान रही है। ऐसे में इन चुनावों की कमान केंद्रीय अध्यक्ष की ओर से लगाई टीम के साथ ही संभागीय चुनाव संचालन समिति को दी गई है। हर संभाग पर तीन वरिष्ठ नेताओं की टीम लगाई गई है। यह टीम सर्वे में आने वाले नामों को लेकर जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के बीच कोआर्डिनेशन करेगी। चुनाव संचालन समिति में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया जैसे वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। आरक्षण की लॉटरी के बाद भाजपा संभावित दावेदारों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेगी।
सर्वे में यह देखा जा सकता है वार्ड में दावेदार की सक्रियता पार्टी के प्रति वफादारी स्थानीय पकड़ और स्वीकार्यता जीतने की क्षमता जातीय-सामाजिक समीकरण सांसद-विधायक और संगठन का फीडबैक भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पंचायत-निकाय चुनाव में टिकट देने से पहले यह देखा जाएगा कि कार्यकर्ता को जनता उसे पंसद करती हो। इसके साथ ही वह जनता के विकास के काम के लिए समय देने वाला हो।
भाजपा ने घोषित किए प्रकोष्ठों की टीम पंचायत व निकाय चुनाव से पहले भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संतुष्ट करने में लगा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश के बाद पार्टी के प्रकोष्ठों के संयोजक व सह- संयोजकों की घोषणा की है। पार्टी ने विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ सारस्वत, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील झंवर, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक उत्तम प्रकाश अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राजा साध वैष्णव, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक मेजर घनश्याम सिंह, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सत्य प्रकाश यादव, विशेष संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक मनोहर पालीवाल, प्रवासी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल जोशी को नियुक्त किया है।






